चंडीगढ़, 20 जून 2026: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अमृतसर पहुंच गए। यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भव्य स्वागत किया।
दौरे के पहले दिन नितिन नवीन अमृतसर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर माथा टेकेंगे। वे दोपहर 3 बजे स्वर्ण मंदिर पहुंचेंगे। शाम 4:15 बजे जलियांवाला बाग जाएंगे। शाम 5 बजे श्री दुर्ग्याणा मंदिर और शाम 6 बजे श्री राम तीर्थ मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
अमृतसर के बाद नितिन नवीन जालंधर और लुधियाना भी जाएंगे। लुधियाना में वे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे। उनसे फीडबैक लेंगे और आगामी चुनावों को लेकर माइक्रो प्लानिंग पर चर्चा करेंगे।
भाजपा नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा पंजाब इकाई में नई ऊर्जा का संचार करेगा। नितिन नवीन पंजाब के तीनों क्षेत्रों माझा, दोआबा और मालवा में कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात करेंगे तथा संगठन की स्थिति और जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे।
ये भी देखे: नई दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात