2
गाजियाबाद, 07 नवंबर 2026: गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात अचानक हुए ब्लास्ट को लेकर कई अहम तथ्य सामने आए हैं। रात करीब 10 बजे अचानक हुए ब्लास्ट से दो कमरों की खिड़कियां टूट गईं। और दीवार में दरारें भी आईं।
वहीं शनिवार सुबह मौके पर पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड़ भी पहुंचे। उनके अलावा आईबी समेत अन्य एजेंसियां भी जांच के लिए पहुंची हैं। पुलिस की जांच में नया तथ्य सामने आया है कि एलिवेटेड रोड से विस्फोटक फेंका गया था। कमिश्नर ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी एक संगठन ने ली है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया