3
तेहरान, 6 जून 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई से मुलाकात करने की इच्छा जताई है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगर तेहरान के साथ कोई ठोस समझौता होता है तो वह खामेनेई से मिलने को तैयार हैं। ट्रंप ने यहां तक कहा कि ऐसी मुलाकात उन्हें सम्मानित महसूस कराएगी।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रंप के इस बयान को सिरे से खारिज कर दिया। लेबनानी मीडिया से बातचीत में अराघची ने तंज कसते हुए कहा, “मैंने वह रिपोर्ट देखी है। लेकिन हमें व्यावहारिक होना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति को हवा में उड़ने वाली बातें करने के बजाय वास्तविक दुनिया में रहना और सोचना चाहिए।”
ये भी देखे: ट्रंप का ईरान को धमकी, होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो भुगतनी पड़ेगी भारी तबाही