बन्नू, 20 जून 2026: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी बन्नू जिले में शनिवार को सड़क किनारे हुए दो बम धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार पहला धमाका वजीर उपखंड के फांग मूसा खेल इलाके में हुआ। डोमेल की ओर जा रही एक यात्री गाड़ी को निशाना बनाकर रिमोट कंट्रोल से ब्लास्ट किया गया। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए।
पहले धमाके के घायलों को अस्पताल ले जा रहे थे तभी करीब एक किलोमीटर दूर दूसरा धमाका हो गया। इसमें 2 और लोगों की जान चली गई। एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
बन्नू के जिला पुलिस अधिकारी यासिर अफरीदी ने दोनों हमलों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी देखे: पाकिस्तान के क्वेटा में भीषण बम धमाका, आत्मघाती हमले में 10 की मौत, 32 घायल