102
गया, 14 सितंबर : बिहार के गया जिले में एक ही गांव के तीन युवकों की कुएं में दम घुटने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिसके कारण पूरे गांव के अंदर शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार घटना जिले के वजीरगंज प्रखण्ड के चकसेव गांव की है। मृतकों की पहचान ललन कुमार, चिंकू तिवारी और सुभाष कुमार के रूप में हुई है। तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि चकसेव गांव में कुएं की सफाई करने के लिए एक युवक कुएं में उतरा था। इस दौरान उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी और उसका दम घुटने लगा। यह देखकर दो अन्य युवक उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे, लेकिन उनका भी दम घुटने लगा। इस घटना में तीनों युवकों की दम घुटने से मौत हो गई।