पुलिस ने सिद्दीकी हत्याकांड मामले में अनमोल बिश्रोई की संलिप्ता का दावा किया पेश

by TheUnmuteHindi
पुलिस ने सिद्दीकी हत्याकांड मामले में अनमोल बिश्रोई की संलिप्ता का दावा किया पेश

पुलिस ने सिद्दीकी हत्याकांड मामले में अनमोल बिश्रोई की संलिप्ता का दावा किया पेश
मुंबई, 4 दिसंबर : मुंबई पुलिस ने एक विशेष अदालत में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों का हवाला देते हुए सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों की हिरासत मांगते हुए अनमोल बिश्नोई की संलिप्ता का दावा किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की 12 नवंबर को हुई हत्या के मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है। विशेष मकोका अदालत के. न्यायाधीश ए.एम. पाटिल ने मुख्य हमलावर शिवकुमार गौतम समेत आठ आरोपियों को सात दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुंबई पुलिस ने अदालत को बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच के दौरान अनमोल का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है। पुलिस ने बताया कि वह अन्य आरोपियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा था। उसने अदालत से कहा कि यह पैसा कहां से आ रहा था और इसके इस्तेमाल का पता लगाने के लिए जांच करने की जरुरत है। पुलिस ने अदालत को बताया कि अनमोल ने एक संचार एप के जरिए सह-आरोपी से संपर्क किया था। पुलिस ने कहा कि इस पहलू पर और जानकारी जुटाने के लिए उन्हें गिरफ्तार आरोपी की हिरासत की जरूरत है।

You may also like