drone attack: ड्रोन अटैक में फिरोजपुर की घायल महिला ने तोड़ा दम

by TheUnmuteHindi
victim

चंडीगढ़, 13 मई 2025 : drone attack:  भारत और पाकिस्तान के बीच गत दिनों चले संघर्ष के तहत पाक द्वारा किए गए ड्रोन अटैक में पंजाब के फिरोजपुर जिले के एक सीमावर्ती गांव का परिवार हादसे का शिकार हो गया था, जोकि अस्पताल में उपचाराधीन था। उक्त परिवार की 50 वर्षीय निवासी महिला ड्रोन हमले में 100 प्रतिशत जल गई थी, ने मंगलवार तडक़े लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में दम तोड़ दिया।

घर पर गिरा था ड्रोन

खाई फेमे की गांव की निवासी सुखविंदर कौर 8 मई की रात करीब 9.30 बजे उस समय घायल हो गईं, जब ड्रोन उनके घर पर गिर गया और इलाके में ब्लैकआउट हो गया। बरामदे में खड़ी एक कार के ईंधन टैंक में आग लग गई, जिससे मौके पर बैठे परिवार के सदस्य झुलस गए। आज उक्त महिला की मौत हो गई है तथा बाकी उपचाराधीन हैं।

यह भी देखें : फिरोजपुर में ड्रोन हमलों से घायल हुए परिवार के तीन लोग

You may also like