India Pakistan Ceasefire News: भारत और पाकिस्तान के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से चले आ रहे तनाव और पाकिस्तान के ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (10 मई 2025) को ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि अमेरिकी मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान “पूर्ण और तत्काल युद्धविराम” पर सहमत हो गए हैं। इस दावे पर समाजवादी पार्टी (सपा) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सपा नेता आईपी सिंह ने इस युद्धविराम पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका के सामने “न झुकने” की अपील की है।
आईपी सिंह का बयान
आईपी सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप कौन होते हैं? आतंकी पाकिस्तान का पक्षधर रहा है अमेरिका। प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका के सामने कत्तई नहीं झुकना चाहिए। फिर मैं कहूंगा राफेल जैसे फाइटर प्लेन नुमाइश के लिए रखा है। अमेरिका नहीं, देश की जनता से पूछकर युद्धविराम हो।”
ट्रंप ने कहा कि “लंबी रात की बातचीत” के बाद दोनों देश युद्धविराम पर सहमत हुए। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने इसकी पुष्टि की, लेकिन भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच सीधे बातचीत से हुआ, जिसमें अमेरिकी मध्यस्थता का जिक्र नहीं किया गया।
ये भी देखे: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा, डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मध्यस्थता का दावा किया