Uttar Pradesh News: भारत-पाकिस्तान तनाव और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (9 मई 2025) को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला के दर्शन किए और फिर श्रीराम मंदिर में रामलला के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। सीएम योगी ने रामलला की आरती उतारी और करीब 20 मिनट तक मंदिर में रहकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने उन्हें राम मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया।
सीएम योगी का रामकथा पार्क के हैलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। वहां से वह सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने आम लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।
सीएम योगी ने संतों से मुलाकात की
हनुमानगढ़ी में सीएम ने संतों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज से भेंट की, जिनके शिष्य महंत डॉ. महेश दास ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद सीएम ने पुजारी रमेश दास, राजू दास, और अन्य संतों से भी बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना है।
ये भी देखे: भारत-पाकिस्तान के सीजफायर पर सपा की प्रतिक्रिया, सपा नेता बोले, डोनाल्ड ट्रंप कौन होते हैं..