लखनऊ, 04 नवंबर 2025: उत्तर प्रदेश में मंगलवार से सभी जिलों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की शुरुआत हो गई है। पहले ही दिन बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को प्री-प्रिंटेड गणना फॉर्म (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरित करना शुरू कर दिया। इस अभियान में कुल 1.62 लाख बीएलओ लगाए गए हैं। ये अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि इसका मकसद सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।
रिणवा ने स्पष्ट किया कि बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर पहुंचकर दो प्रतियों में फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं और भरने में सहायता भी कर रहे हैं। फॉर्म पर मतदाता के हस्ताक्षर के बाद बीएलओ को जमा करने पर पावती रसीद दी जा रही है। प्रदेश के सभी 1,62,486 मतदेय स्थलों पर यह अभियान एक साथ चलाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और बीएलओ की टीमें जुट गई हैं।
ये भी देखे: सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, बिहार में SIR में गड़बड़ी हुई तो रद्द हो सकता है पूरा अभियान