114
नई दिल्ली, 27 अगस्त : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सोमवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) से जुड़ गए। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार को संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से इतर अन्य टी20 लीग में खेल सकते हैं। धवन ने यहां जारी बयान में कहा,‘मैं अब भी खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हूं। हालांकि मैं अपने फैसले से संतुष्ट हूं लेकिन क्रिकेट मेरे जीवन का अहम हिस्सा है और रहेगा।