चंडीगढ़, 28 नवंबर 2026: हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस सुधीर राजपाल 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। राज्य सरकार ने शुक्रवार को उनकी सेवानिवृत्ति के आदेश जारी कर दिए। राज्य सरकार ने उनके सेवा विस्तार के लिए केंद्र सरकार को आवेदन भेजा था। मगर केंद्र ने उसे मंजूर नहीं किया। सुधीर राजपाल के साथ आईएएस डॉ. अभिलक्ष लिखी भी सोमवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वे केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन विभाग में तैनात थे।
राजपाल किसी वक्त मुख्य सचिव की दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार थे। वे आईएएस की वरिष्ठता सूची में सबसे वरिष्ठ हैं। इसके बावजूद हरियाणा सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव नहीं बनाया था।
केंद्र सरकार से सेवा विस्तार संबंधी पत्र नहीं आने पर शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी यशपाल यादव की बैठक हुई। बैठक में सुधीर राजपाल भी मौजूद थे। बैठक के तुरंत बाद राजपाल की सेवानिवृत्ति का पत्र जारी कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि उच्चतर शिक्षा विभाग लोकनिर्माण विभाग और वास्तुकला विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह को नया गृह सचिव बनाया जा सकता है।
ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे