RR बनाम LSG: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

by Manu
RR बनाम LSG

जयपुर, 20 मई 2026: RR बनाम LSG Highlights: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 220 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.1 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ राजस्थान के 13 मैचों में 14 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने में कामयाब रही। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक

राजस्थान की जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा रहा। उन्होंने मात्र 38 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने पारी में 7 चौके और 10 छक्के लगाए। कप्तान यशस्वी जायसवाल ने भी आक्रामक शुरुआत दी और 23 गेंदों में 43 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की तेज साझेदारी हुई।

ध्रुव जुरेल ने मध्यक्रम में जिम्मेदारी संभाली और नाबाद 53 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। डोनोवन फरेरा ने भी अंत में 10 गेंदों में 16 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया। लखनऊ की गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर रही। आकाश सिंह सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 54 रन दिए। मोहसिन खान और आकाश सिंह को एक-एक विकेट मिला।

ये भी देखे: IPL 2026 में आज RR बनाम LSG, प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए RR को हर हाल में चाहिए जीत

You may also like