चंडीगढ़, 20 मई 2026: चंडीगढ़ में बुधवार को मेडिकल शॉप एसोसिएशन की हड़ताल के कारण पूरे शहर की दवा की दुकानें बंद हैं। इसका सबसे ज्यादा असर पीजीआई के ठीक सामने सेक्टर-11 की मेडिकल मार्केट में देखने को मिल रहा है। यहां मरीज और उनके परिजन दवाइयों के लिए भटक रहे हैं।
चंडीगढ़ सेक्टर-11 मार्केट में करीब 50 से 60 मेडिकल दुकानें हैं, लेकिन हड़ताल के चलते सभी बंद हैं। दूर-दूर से इलाज कराने आए मरीज अस्पताल से पर्ची लेकर दुकानों तक पहुंच रहे हैं, पर दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं।
पीजीआई में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। कई लोगों ने बताया कि उन्हें हड़ताल की कोई जानकारी नहीं थी। दुकानें बंद मिलने पर उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चंडीगढ़ मेडिकल शॉप एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलाई है। हड़ताल के कारण सेक्टर-11 की मेडिकल मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ है।
ये भी देखे: आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला