जयपुर, 15 मई 2026: RR बनाम LSG: IPL 2026 का 64वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैच बेहद अहम है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस सीजन में राजस्थान अपने होम ग्राउंड पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।
लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। राजस्थान रॉयल्स 12 अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर है। टीम को अपना आखिरी लीग मैच 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।
दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं। राजस्थान ने 5 मैच जीते हैं जबकि लखनऊ ने 2 मैच अपने नाम किए हैं। पिछले सीजन में लखनऊ ने राजस्थान को हराया था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पहला मैच इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने जीता था।
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी मूवमेंट मिलती है। अच्छी बाउंस और तेज आउटफील्ड होने के कारण बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी रहती है।
ये भी देखे: RR बनाम LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की घरेलू मैदान पर लगातार सातवीं हार, राजस्थान ने 40 रन से दी मात