हरियाणा कांग्रेस से निलंबित विधायक रेनू बाला के पति ऋषिपाल आज भाजपा में होंगे शामिल

by Manu
रेनू बाला पति

चंडीगढ़, 5 जून 2026: साढौरा विधायक रेनू बाला के पति इंजीनियर ऋषिपाल शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने जा रहे है। रेनू बाला सांसद सैलजा की समर्थक हैं और वर्तमान में कांग्रेस से निलंबित हैं।

ऋषिपाल मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे। इस मौके पर व्यासपुर के ऐश्वर्य पैलेस में जनसभा का आयोजन किया गया है, जहां औपचारिक घोषणा भी होगी।

हालांकि रेनू बाला खुद भाजपा में शामिल नहीं होंगी, लेकिन वह कार्यक्रम में जरूर मौजूद रहेंगी। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि अगर रेनू बाला भी भाजपा में चली जाती हैं तो उनकी विधायक कुर्सी पर संकट आ सकता है।

ऋषिपाल के भाजपा में शामिल होने से साढौरा विधानसभा क्षेत्र में काफी हलचल मच गई है। खास बात यह है कि तीन बार साढौरा से विधायक रह चुके बलवंत सिंह भी इस कार्यक्रम में उनके साथ मंच साझा करेंगे।

ये भी देखे: हरियाणा कांग्रेस ने पांच विधायकों को निलंबित किया, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का आरोप

You may also like