हरियाणा CM नायब सैनी ने दिल्ली LG तन्नू से की मुलाकात, NCR और पानी के मुद्दे पर चर्चा

by Manu
नायब सैनी दिल्ली LG

चंडीगढ़, 5 जून 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह तन्नू से मुलाकात की। यह शिष्टाचार भेंट बताई जा रही है, लेकिन बैठक में हरियाणा, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में दिल्ली में चल रहे पानी के संकट पर भी बातचीत हुई। हरियाणा फिलहाल दिल्ली को 1000 क्यूसक पानी दे रहा है, जिससे राजधानी में जल संकट के बीच काफी राहत मिल रही है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, बुनियादी ढांचा विकास, जल प्रबंधन, ई-गवर्नेंस और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

हरियाणा सरकार विजन-2047, शहरी अवसंरचना विस्तार और तकनीकी आधारित प्रशासनिक सुधारों पर तेजी से काम कर रही है। वहीं दिल्ली प्रशासन भी शहरी सेवाओं और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

ये भी देखे: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ 3 दस्तावेजों में CLU प्रक्रिया, मंजूरी का समय भी घटा

You may also like