लखनऊ, 5 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ के कुकरैल रेंज में महर्षि चरक औषधि वन की स्थापना की। इस औषधि वन में नीम, अर्जुन, अशोक, जामुन समेत दो दर्जन से ज्यादा प्रजातियों के 200 से अधिक औषधीय पौधे लगाए गए हैं।
पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार 5 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी ने इस अभियान की शुरुआत 5, कालिदास मार्ग पर एक पौधा रोपकर की। इसके बाद वे कुकरैल पहुंचे और औषधि वन की स्थापना में सहयोग करने वाले स्कूली बच्चों को मिठाई बांटी।
सीएम योगी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 242 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने अपील की कि हर प्रदेशवासी अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। सिटी फॉरेस्ट और गांवों के जंगलों को विकसित किया जाए।
ये भी देखे: गोरखपुर में चिलुआताल पिकनिक स्पॉट का उद्घाटन, CM योगी बोले- तालाबों पर कब्जा करने का दौर खत्म