श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया

by TheUnmuteHindi
श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया

श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया
पटियाला : शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल की ओर से हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान श्री काली माता मंदिर पटियाला पंजाब में सनातन हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया। श्री काली माता मंदिर में श्री राम हनुमान सेवा दल के व्यास पीठ से धर्म प्रचारक परम पूज्य पंडित नरेश शर्मा जी ने बताया कि हनुमान जी के धर्म पिता कौन थे ? इन्द्र के द्वारा उन पर वज्र प्रहार क्यों किया गया ? हनुमान जी का बचपन कैसा था ? हनुमान जी के धर्म पिता वायु थे, इसी कारण उन्हे पवन पुत्र के नाम से भी जाना जाता है। बचपन से ही दिव्य होने के साथ साथ उनके अन्दर असीमित शक्तियों का भण्डार था।
बालपन में एक बार सूर्य को पका हुआ फ़ल समझकर उसे वो उसे खाने के लिये उड़ कर जाने लगे, उसी समय इन्द्र ने उन्हे रोकने के प्रयास में वज्र से प्रहार कर दिया, वज्र के प्रहार के कारण बालक हनुमान कि ठुड्डी टूट गई और वे मूर्छित होके धरती पर गिर गये। इस घटना से कुपित होकर पवन देव ने संसार भर मे वायु के प्रभाव को रोक दिया जिसके कारण सभी प्राणियों मे हाहाकार मच गया। वायु देव को शान्त करने के लिये अंततः इन्द्र ने अपने द्वारा किये गये वज्र के प्रभाव को वापस ले लिया। साथ ही साथ अन्य देवताओं ने बालक हनुमान को कई वरदान भी दिये। यद्यपि वज्र के प्रभाव ने हनुमान की ठुड्डी पे कभी ना मिटने वाला चिन्ह छोड़ दिया।
इस अवसर पर श्री पवन कुमार गुप्ता राम हनुमान सेवा दल राष्ट्रीय संरक्षक श्री राम हनुमान सेवा दल के परम पूज्य पिता श्री हीरालाल गुप्ता जी का कुछ दिन बीमार रहने के बाद इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया था उसके संबंध में आज 2 मिनट का मौन धारण करके उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई और इस अवसर पर धर्म प्रचारक पंडित बद्री प्रसाद जी और श्री राम हनुमान सेवा दल के सचिव श्री चंद शर्मा जी ने बताया कि उनके निमित्त श्री गरुड़ पुराण जी भोग 29 अगस्त 2024 दिन वीरवार को दोपहर 1:00 से 2:00 बजेThe Punjab CLassic Place पटियाला में डाला जाएगा। श्री जगदीश राईका जी पंजाब चेयरमैन, प्रदेश महासचिव सनातन धर्म प्रचारक ज्योतिषआचार्य श्री बद्री प्रसाद शास्त्री श्री चंद शर्मा जिला खजांची पटियाला, श्रीमती सुमन गुप्ता पंजाब अध्यक्ष श्री राम हनुमान सेवादल ( महिला इकाई), श्रीमती नीलम शर्मा श्रीमती वीरता शर्मा श्री रमेश कंबोज श्री हेमराज गोयल एवं अन्य श्री राम हनुमान सेवा दल के सभी सदस्यों सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

You may also like