पंजाब ने नीति आयोग के एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स (EPI) 2024 में ‘लीडर स्टेट’ का दर्जा किया हासिल

by Manu
संजीव अरोड़ा

चंडीगढ़, 17 जनवरी 2026: नीति आयोग द्वारा जारी एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स (EPI) 2024 में पंजाब ने लैंडलॉक्ड राज्यों में दूसरा स्थान हासिल किया है। पंजाब ने ‘लीडर स्टेट’ का खिताब जीता है। यह उपलब्धि पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने साझा की।

नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम और सदस्य अरविंद विरमानी द्वारा जारी रिपोर्ट में पंजाब के प्रदर्शन की खुलकर प्रशंसा की है। रिपोर्ट में पंजाब को मजबूत नीतिगत सहायता, बुनियादी ढांचा विकास और निर्यात वातावरण में सुधार के लिए सराहा है।

एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स (EPI) नीति आयोग द्वारा विकसित एक व्यापक, डेटा-आधारित ढांचा है। ये भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की निर्यात संबंधी तैयारी का मूल्यांकन करता है।

इन स्तंभों के तहत 70 से अधिक संकेतकों का अध्ययन किया जाता है। इससे संस्थागत क्षमता, अनुसंधान एवं विकास, बुनियादी ढांचा, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी आदि शामिल हैं। यह सूचकांक प्रतिस्पर्धी संघवाद को प्रोत्साहित करता है और राज्यों को वैश्विक व्यापार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए रणनीतिक क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करता है।

पंजाब ने लैंडलॉक्ड राज्यों में दूसरा स्थान हासिल किया है। शीर्ष सात स्थानों में से पांच तटीय राज्य हैं, जिनके पास समुद्री बंदरगाहों तक सीधी पहुंच है।

ये भी देखे: पंजाब कैबिनेट में फेरबदल, संजीव अरोड़ा बने बिजली मंत्री, हरभजन ईटीओ से छिना विभाग

You may also like