चंडीगढ़, 02 अक्टूबर 2026: दिल्ली में आज गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इस प्रदर्शन का आह्वान छात्र संगठन लेफ्ट यूथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने किया है। प्रोटेस्ट से पहले ही दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है। यानी जंतर मंतर और कनॉट प्लेस वाले इलाके में लोगों को भीड़ इकट्ठी करने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पर भी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। दिल्ली से लगे यूपी और हरियाणा के बॉर्डर पर भी जवान तैनात किए गए हैं।
जबसे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान हुआ है दिल्ली पुलिस ने शांति बनाए रखने के इंतजाम शुरू कर दिए थे। नई दिल्ली में वीवीआईपी इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात किए गए हैं। हजारों की संख्या में जवान दिल्ली में तैनात हैं।
दिल्ली पुलिस ने यह आदेश पार्लियामेंट स्ट्रीट सब-डिविजन के लिए जारी किया है। धारा 163 के साथ किसी भी नागरिक के बैनर-पोस्टर लेकर चलने पर भी पाबंदी होगी। नारे लगाने और भाषण देने की भी अनुमति नहीं है। पुलिस की ओर से हथियार पोस्टर बैनर लाठी भाला तलवार डंडे जैसी चीजों पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।
ये भी देखे: जंतर-मंतर प्रदर्शन में लाठीचार्ज से नाराज जस्टिस भुइयां, जताई गहरी चिंता