नई दिल्ली, 11 जून 2026: पीएम मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे हो गए हैं। भारत मंडपम में आयोजित NDA की बैठक में उनका भव्य सम्मान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “12 साल में देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ। इस कुसंस्कृति का नाम कांग्रेस ग्रोथ रेट था। इसमें न गवर्नेंस थी, न नीति, न नीयत और न ही निर्णय। नाकामी कांग्रेस की थी लेकिन कलंक हिंदू आबादी पर लगाया गया।”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “हमारे लिए दल से बड़ा हमेशा देश रहा है। हम नेशन फर्स्ट की भावना से काम करते हैं। भारत को सिर्फ दुनिया की बराबरी नहीं करनी, बल्कि उससे एक कदम आगे रहना है। वो दिन दूर नहीं जब हम मेड इन इंडिया प्लेन भी बनाएंगे।”
ये भी देखे: नरेंद्र मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री, कार्यकाल के 4399 दिन हुए पूरे