उत्तर प्रदेश में 60 हजार शिक्षकों की बड़ी भर्ती की तैयारी, बेसिक शिक्षा विभाग तेजी से कर रहा काम

by Manu
सीएम योगी

लखनऊ, 11 जून 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के ई-अधियाचन पोर्टल सक्रिय होने के बाद अब सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग करीब 60 हजार खाली पदों पर शिक्षकों की बड़ी भर्ती निकालने की तैयारी कर रहा है।

विभाग ने पुरानी भर्तियों के खाली पड़े पदों को भी शामिल कर लिया है। इनमें से नगर क्षेत्र के विद्यालयों में 11,508 रिक्त पदों की सूचना ऑफलाइन माध्यम से आयोग को भेजी गई है।

ग्रामीण क्षेत्र के करीब 48,000 रिक्त पदों की जानकारी जल्द ही पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। इसके लिए विभाग नियमावली को अपडेट करने का काम कर रहा है।

पहली बार होगा जब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की भर्ती परीक्षा आयोजित कराएगा। पहले यह काम उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण (PNP) के पास था। बेसिक शिक्षा में नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लिए दो अलग-अलग कैडर हैं।

ये भी देखे: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर CM योगी का सख्त निर्देश, कहा – अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी

You may also like