भारत में बना पहला C-295 सैन्य विमान का पहला परीक्षण उड़ान सफल

by Manu
C-295

वडोदरा, 11 जून 2026: भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में निर्मित पहले C-295 सैन्य परिवहन विमान की बुधवार को पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की। भारतीय वायुसेना ने इसकी पुष्टि की। वायुसेना ने इसे रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है।

भारतीय वायुसेना कुल 56 C-295 ट्रांसपोर्ट विमान खरीद रही है। इस पूरे सौदे की लागत लगभग 21,935 करोड़ रुपये है। इनमें से 40 विमानों का निर्माण गुजरात के वडोदरा स्थित प्लांट में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और एयरबस के सहयोग से किया जाएगा।

भारतीय वायुसेना ने पहली मेड-इन-इंडिया C-295 की सफल उड़ान पर पूरी टीम को बधाई दी है।

ये भी देखे: फ्रांस से 26 राफेल खरीदेगा भारत, भारतीय नौसेना के लिए किया गया सौदा

You may also like