चंडीगढ़, 21 नवंबर 2026: महाराष्ट्र में मुंबई के घाटकोपर वेस्ट में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में 7 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सभी पिछले 10 महीनों से बिना अनुमति भारत में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे घाटकोपर पुलिस की एंटी टेररिज्म सेल ने दिशा अस्पताल के पास संत तुकाराम ब्रिज जागृति नगर इलाके से इन्हें पकड़ा।
पकड़े गए लोगों के मोबाइल फोन में बांग्लादेश के जन्म प्रमाण पत्र राष्ट्रीय पहचान पत्र और मोबाइल नंबर मिले हैं। सभी डोंबिवली वेस्ट के गरीबाचा वाड़ा में रह रहे थे। पुलिस ने इनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की तैयारी की है। पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
इससे पहले हाल में बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुंबई के एंटॉप हिल क्षेत्र में लैंड जिहाद का आरोप लगाते हुए कहा था कि एमएचएडीए के 110 फ्लैटों पर कथित तौर पर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया है। किरीट सोमैया ने साक्ष्यों के साथ इसकी शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की मांग की थी।
किरीट सोमैया का आरोप था कि मुंबई के एंटॉप हिल में ईडब्ल्यूएस के लिए बने एमएचएडीए के 110 फ्लैटों पर बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों ने अवैध तरीके से कब्जा जमा लिया है। इन फ्लैट्स को पाने के लिए आवेदन हिंदुओं के नाम से किए गए थे। लेकिन पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर हकीकत में इन फ्लैटों का लाभ बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिए उठा रहे हैं।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे