दिल्ली में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अब तक 8 लाख से ज्यादा महिलाओं को हुआ जारी

by Manu
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड

दिल्ली, 20 मई 2026: दिल्ली सरकार की पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि अब तक 8 लाख से अधिक महिलाओं को यह स्मार्ट कार्ड जारी किया जा चुका है।

सरकार का कहना है कि यह योजना सिर्फ मुफ्त यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने का बड़ा माध्यम बन गई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें डिजिटल रूप से भी सशक्त बना रहा है।

सरकार ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और तेज करने के लिए राजधानी के रिहायशी इलाकों और सरकारी कार्यालयों में विशेष कैंप लगाए हैं। इन कैंपों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर नागरिकों का कार्ड आसानी से बनाया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण आवेदकों को लंबी कतारों या कागजी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

ये भी देखे: दिल्ली सरकार ने हर हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम का किया ऐलान, प्राइवेट दफ्तरों के लिए भी एडवाइजरी

You may also like