पीएम मोदी ने इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी को दी ‘मेलोडी टॉफी’, इंटरनेट पर हुई वायरल

by Manu
मेलोडी

चंडीगढ़, 20 मई 2026: इटली के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने उन्हें मेलोडी टॉफी भेंट की। मेलोनी ने इस तोहफे पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में पीएम मोदी उन्हें टॉफी देते नजर आ रहे हैं।

मेलोनी ने वीडियो के साथ लिखा, “आपके तोहफे के लिए धन्यवाद।” उन्होंने कहा, “प्राइम मिनिस्टर मोदी मेरे लिए एक उपहार लाए हैं। एक बहुत ही स्वादिष्ट टॉफी।” दोनों नेताओं के बीच आज रोम में द्विपक्षीय बैठक होनी है।

इससे पहले इटली के विदेश मंत्री ने रोम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। मुलाकात के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था – “Welcome my friend.”

ये भी देखे: प्रधानमंत्री मोदी UAE पहुंचे, राष्ट्रपति के साथ की बैठक, UAE ने 5 अरब डॉलर निवेश का किया ऐलान

You may also like