चंडीगढ़, 20 मई 2026: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘म्हारी सड़क’ ऐप की मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में 7 जिलों के 12 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ये अधिकारी शिकायतों का समाधान करने की बजाय उन्हें दूसरे विभागों में ट्रांसफर कर रहे थे।
सीएम सैनी ने भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, गुरुग्राम, करनाल और पानीपत जिलों की कई शिकायतों का जिक्र किया। संबंधित विभाग बार-बार शिकायतों को अपने क्षेत्राधिकार से बाहर बताकर दूसरी जगह भेज देते थे।
मुख्यमंत्री ने डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (DLP) के तहत मरम्मत न करने वाले ठेकेदारों की बैंक गारंटी जब्त करने के भी आदेश दिए। अब तक 63,389 किलोमीटर लंबी 1,43,065 सड़कों की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। कुल 31,939 शिकायतों का समाधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने एग्रीगेटर कंपनियों के टैक्सी चालकों और आरटीओ कार्यालयों में टैक्सी पासिंग के लिए आने वाले चालकों के मोबाइल में भी यह ऐप डाउनलोड कराने के निर्देश दिए। इससे सड़कों की वास्तविक स्थिति की जानकारी सीधे सरकार तक पहुंच सकेगी।
टेंडर प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करते हुए अब बिड सबमिशन के लिए सिर्फ 10 दिन का समय तय किया गया है।
ये भी देखे: हरियाणा सरकार की कर्मचारियों को हिदायत, 22 मई तक दाखिल करें वार्षिक संपत्ति विवरण