चंडीगढ़, 07 अक्टूबर 2026: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह 11 अक्टूबर को पार्टी की कमान संभालेंगे। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस में नए नेतृत्व की औपचारिक शुरुआत होगी।
इससे पहले परगट सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को आप सरकार तुरंत डीए दे। सीएम भगवंत मान डीए देने का रोडमैप भी बताएं। यह भी बताएं कि पूरे मामले की अब तक की स्थिति क्या है।
लंबित महंगाई भत्ते के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा चीफ सेक्रेटरी को कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट का नोटिस देना गंभीर है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों और लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे आज उसी सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों और पेंशनरों को अपने जायज हक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है।
ये भी देखे: पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से अब तक नहीं मिले राहुल गांधी – अमन अरोड़ा