Pakistan new National Security Advisor : पाक ने मोहम्मद असीम को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किया नियुक्त

by TheUnmuteHindi
isi

नई दिल्ली, 1 मई 2025 : Pakistan new National Security Advisor :  भारत द्वारा लगातार किए जा रहे एक्शन से पाकिस्तान pakistan डरा सहमा नजर आ रहा है तथा आनन फानन में फैसले भी ले रहा है। अब ताजा जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असीम मलिक mohamad asim malik को देश का नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) NSA नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले terror attack के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में खटास आ गई है। इस हमले में 26 नागरिक मारे गए थे, जिसको लेकर पाक सहमा नजर आ रहा है।

अतिरिकत प्रभार सौंपा

यह नियुक्ति आईएसआई isi प्रमुख के पद के अलावा उन्हें दिया गया एक अतिरिक्त प्रभार है, जो उन्होंने सितंबर 2024 से संभाला हुआ है। आईएसआई के महानिदेशक के रूप में कार्य करने से पहले, श्री मलिक ने पाकिस्तानी सेना pakistan army के मुख्यालय में एडजुटेंट जनरल के रूप में कार्य किया था, जहां उन्होंने कानूनी और अनुशासनात्मक मामलों सहित सैन्य प्रशासनिक मामलों की देखरेख की थी।

यह भी देखें : पाक ने फिर अलापा कश्मीर का राग, भारत ने दिया मुंह तोड़ जवाब

You may also like