UP: 1.60 लाख से अधिक होमगार्ड और उनके परिजनों को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज

by Manu
उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक

चंडीगढ़, 06 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश के करीब 1.60 लाख से अधिक होमगार्ड्स और उनके आश्रित परिजनों का योगी सरकार कैशलेस इलाज कराएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।

होमगार्ड विभाग के अधिकारी ने बताया कि यूपी में अभी करीब 1.18 लाख होमगार्ड हैं। 41 हजार से अधिक होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस तरह इस सुविधा का लाभ करीब 1.60 लाख से अधिक होमगार्ड और उनके परिजनों को मिलेगा।

सरकार की ओर से उन्हें पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। लखनऊ में सीएम आवास पर सोमवार सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी।

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने रविवार देर रात करीब 9:45 बजे 21 सूत्री एजेंडा जारी किया है। बैठक में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। प्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहन के लिए नई स्टार्टअप नीति 2026 को मंजूरी दी जाएगी।

ये भी देखें: लखनऊ आम महोत्सव का CM योगी ने किया उद्घाटन, 800 आमों के लगे स्टॉल

You may also like