नेयमार ने लिया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही किया ऐलान

by Manu
नेयमार

न्यू जर्सी, 06 जुलाई 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेयमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह फैसला ब्राजील के फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होते ही लिया।

आज राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराकर उनका सफर खत्म किया। नेयमार ने अपने करियर की शुरुआत मेटलाइफ स्टेडियम (न्यू जर्सी) में खेलकर की थी। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भी इसी मैदान पर खेला।

उन्होंने 90 मिनट के बाद अतिरिक्त समय खत्म होने से कुछ देर पहले गोल दागा, जो ब्राजील का मैच में पहला गोल था।

लेकिन नॉर्वे इससे पहले 2 गोल दाग चुकी थी। नेयमार ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वह अब थक चुके हैं। ब्राजील बनाम नॉर्वे मैच की फाइनल सीटी बजने और ब्राजील के विश्व कप से बाहर होने के कुछ देर बाद नेयमार ने अपने संन्यास की आधिकारिक घोषणा की।

उन्होंने कहा, “मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन सब खत्म हो गया। मैं थक चुका हूं। मैंने मेटलाइफ स्टेडियम से ही शुरुआत की थी और यहीं अपने अंतरराष्ट्रीय सफर को खत्म कर रहा हूं।”

ये भी देखे: सातवीं बार विमेंस टी-20 विश्व कप जीता ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

You may also like