लखनऊ आम महोत्सव का CM योगी ने किया उद्घाटन, 800 आमों के लगे स्टॉल

by Manu
लखनऊ आम महोत्सव

लखनऊ, 03 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार दोपहर साढ़े 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ आम महोत्सव का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने किसानों से आमों की खासियत जानी। सीएम ने आधा किलो वजन वाले आम को देखकर मुस्कुराते हुए दोनों हाथों में लेकर फोटो भी खिंचवाई।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दो पेटी आम खरीदे। मुख्यमंत्री योगी ने आम उत्पादकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, यूएई, मलेशिया और कुवैत समेत कई देशों में उत्तर प्रदेश का आम निर्यात होता है।

योगी ने कहा, “हमने एक आम को काकोरी ब्रांड का नाम दिया है। इसमें देश के प्रति समर्पण का भाव है।” महोत्सव में मोदी मैंगो और योगीराज आम सभी का ध्यान खींच रहे हैं। नूरजहां, लालिमा, बनाना, याकूती और टॉमी एटकिंस मैंगो का भी फेस्टिवल में खास क्रेज है।

तीन दिनों तक चलने वाले इस आम महोत्सव में 800 से ज्यादा आम की किस्में आई हैं। इनमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अंबिका, अल्फांसो, याकूती, बनाना मैंगो, आम्रपाली, रटौल और लखनऊ सफेदा जैसी मशहूर किस्में शामिल हैं।

ये भी देखें: लखनऊ में शुरू हो रहा है तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

You may also like