पश्चिम बंगाल में बकरीद पर अब सिर्फ एक दिन की छुट्टी, ममता सरकार ने पहले दो दिन देती थी छुट्टी

by Manu
शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, 23 मई 2026: पश्चिम बंगाल सरकार ने ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर छुट्टियों में कटौती कर दी है। अब इस त्योहार पर केवल एक दिन की छुट्टी रहेगी। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पिछली ममता बनर्जी सरकार के दो दिन की छुट्टी वाले आदेश को बदल दिया है।

सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि राज्यपाल ईद-उल-जोहा (बकरीद) के अवसर पर 28 मई 2026 (गुरुवार) को सिर्फ एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हैं।

नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि बकरीद से पहले 26 मई (मंगलवार) और 27 मई (बुधवार) को पहले घोषित छुट्टी रद्द कर दिए गए हैं। इन दोनों दिनों को सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों में पूर्ण कार्य दिवस माना जाएगा।

ये भी देखे: SBI ग्राहक आज ही निपटा लें ब्रांच के सारे काम, 6 दिन बंद रहेंगी बैंक

You may also like