गुरदासपुर के फौजी ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए किया सुसाइड, फेसबुक लाइव में बताया पूरी कहानी

by Manu
Gurdaspur Soldier Suicide

गुरदासपुर, 23 मई 2026: Gurdaspur Soldier Suicide: पत्नी द्वारा मानसिक प्रताड़ना दिए जाने का आरोप लगाकर भारतीय सेना के एक जवान ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर ली।

मृतक की पहचान बटाला के गांव छित निवासी कंवलजीत सिंह (30) के रूप में हुई है। करीब तीन साल पहले सेना में भर्ती हुए कंवलजीत 17 सिख रेजिमेंट में तैनात थे और फिलहाल जबलपुर (मध्य प्रदेश) में अस्थायी ड्यूटी पर थे।

करीब तीन महीने पहले उनकी शादी हुई थी। शुक्रवार 22 मई को सफर के दौरान उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। जवान ने बताया कि शादी के महज दो महीने बाद उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

लाइव के दौरान उन्होंने जहरीला पदार्थ भी निगल लिया। शनिवार को जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

ये भी देखे: BIG BREAKING: वेयरहाउस DM सुसाइड मामले में लालजीत भुल्लर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

You may also like