SBI ग्राहक आज ही निपटा लें ब्रांच के सारे काम, 6 दिन बंद रहेंगी बैंक

by Manu
SBI

चंडीगढ़, 22 मई 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों को चेतावनी दी गई है। उन्हें ब्रांच से जुड़े सभी जरूरी काम आज 22 मई शुक्रवार को ही पूरा कर लेना चाहिए। बैंक की शाखाएं 23 मई से 28 मई 2026 तक लगातार छह दिनों तक बंद रहेंगी। इस दौरान ग्राहक ब्रांच सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

बंदी की मुख्य वजह वीकेंड, कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल और बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टियां हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने त्योहार के मौके पर दो दिन की छुट्टी घोषित की है।

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने 16 प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। फेडरेशन ने कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा, बेहतर कामकाजी माहौल और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह हड़ताल बुलाई है।

ये भी देखे: बकरीद पर 6 या 7 जून किस दिन रहेगा बैंक बंद? जाने बकरीद पर कब होगी छुट्टी

You may also like