न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, सैंटनर संभालेंगे कमान

by Manu
न्यूजीलैंड टी20 टीम

चंडीगढ़, 23 सितंबर 2026: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर टीम की अगुआई करेंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्तूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 11 दिनों में चार शहरों में खेली जाएगी। यह भारत के न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा है जिसमें पांच वनडे और दो टेस्ट भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक दौरे के लिए अब तक 76 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं।

इस साल टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ फाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड की टीम के 13 खिलाड़ियों को आगामी सीरीज के लिए चुना गया है। चोट के कारण विश्व कप से बाहर रहे माइकल ब्रेसवेल और तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की टीम में वापसी हुई है। 34 वर्षीय मिल्ने ने अब तक 243 टी20 मुकाबले खेले हैं जिनमें 56 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं। वह एक साल से अधिक समय बाद न्यूजीलैंड की टीम में लौटे हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण में उनके अलावा लोकी फर्ग्यूसन मैट हेनरी काइल जेमीसन और जैकब डफी जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं। जाक फाउल्क्स और नाथन स्मिथ युवा तेज गेंदबाजों के रूप में टीम का हिस्सा हैं।

ऑलराउंडर रचिन रवींद्र दाएं कंधे के खिसकने के कारण टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। पिछले सप्ताह एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लगी थी। उनके करीब छह सप्ताह में रिहैबिलिटेशन पूरा करने की उम्मीद है और वह चार नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टी20 टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लोकी फर्ग्यूसन, जैक फॉक्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ।

ये भी देखे: IND vs JAP: जापान से हारते-हारते बची टीम इंडिया, 5-5 ओवर के मैच में सिर्फ 2 रन से मिली जीत

You may also like