चेन्नई, 6 जून 2026: तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ को शुरुआत में ही जनसमर्थन मिल रहा है। अन्नामलाई ने दावा किया कि आंदोलन शुरू होने के मात्र 10 घंटे के अंदर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने पार्टी में रजिस्ट्रेशन कराया है।
अन्नामलाई ने इसे “लोगों का आंदोलन” बताया और कहा कि यह पार्टी तमिलनाडु के भविष्य को लेकर साझा सोच और मिशन का प्रतीक है। गौरतलब है कि अन्नामलाई ने 2 जून को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा शुक्रवार को सार्वजनिक हुआ।
इस बीच, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष करु नागराजन ने भी अन्नामलाई के समर्थन में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पत्रकारों से बातचीत में नागराजन ने कहा, “मैंने और कई भाजपा नेताओं ने अन्नामलाई का साथ देने का फैसला किया है।”
ये भी देखे: अन्नामलाई ने BJP से दिया इस्तीफा, BJP ने इस्तीफा स्वीकार किया