नई दिल्ली, 5 जून 2026: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अन्नामलाई ने मंगलवार को नितिन नवीन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद पार्टी की ओर से उन्हें मनाने की कोशिशें चल रही थीं।
भाजपा लगातार यह दावा कर रही थी कि तमिलनाडु इकाई में पूरी एकता बनी हुई है और अन्नामलाई ने न तो इस्तीफा दिया है और न ही कोई नई पार्टी बनाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन अब उनके इस्तीफे को आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है।
मंगलवार को दिल्ली पहुंचे अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। अमित शाह ने उन्हें केंद्रीय संगठन की ओर से पूरा सहयोग देने और प्रदेश नेताओं को सख्त निर्देश जारी करने का भरोसा दिलाया था।
ये भी देखे: तमिलनाडु विधानसभा में विवाद, उदयनिधि स्टालिन ने फिर दिया ‘सनातन’ विरोधी बयान
