खान सर नहीं करेंगे सरेंडर, वकील बोले – FIR गलत, सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे

by Manu
खान सर सरेंडर

पटना, 6 जून 2026: फैजल खान उर्फ खान सर पर FIR दर्ज हुए 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पटना पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। शनिवार को खान सर के वकील पटना सिविल कोर्ट पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खान सर सरेंडर नहीं करेंगे। वकील ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गलत तरीके से उन पर प्राथमिकी दर्ज की है। पूरी FIR फर्जी है। खान सर ने गोली चलाने का कोई आदेश नहीं दिया था। उन्हें फंसाया जा रहा है।

वकील ने कहा कि वे कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर करेंगे। आज समय समाप्त होने के कारण याचिका दायर नहीं हो सकी। अब सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की जाएगी।

पटना पुलिस के पास खान सर को गिरफ्तार करने का विकल्प अब भी मौजूद है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस उन्हें कब गिरफ्तार करती है।

ये भी देखे: खान सर सरेंडर करने पटना सिविल कोर्ट पहुंचे, पटना पुलिस की टीम नहीं कर पाई गिरफ्तार

You may also like