चंडीगढ़, 6 जून 2026: Team India T20 Squad Announcement: भारतीय क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। मात्र 15 साल और 71 दिन की उम्र में वैभव को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तथा सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है।
चयन समिति ने बड़ा बदलाव करते हुए श्रेयस अय्यर को टी-20 फॉर्मेट का नया कप्तान नियुक्त किया है। विश्व कप विजेता सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन ली गई है और उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया गया है। तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।
ये भी देखे: BCCI ने किया वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का ऐलान, आयुष बदोनी पहली बार टीम इंडिया में शामिल