चंडीगढ़, 23 अक्टूबर 2026: अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 3 द कनक्लूजन ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। रिलीज के बाद से ही इसने एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं। इसे इस साल 2026 की बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म घोषित किया गया है। फिल्म ने कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं।
दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 22वें दिन बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। इसने सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को पछाड़ दिया है। इसके बाद ये इस साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म भी बन चुकी है। अजय देवगन के लिए ये इस साल का बड़ा रिकॉर्ड है।
अजय देवगन और श्रिया सरन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। जेलर 2 की रिलीज के बाद भी इसकी कमाई पर खास असर नहीं पड़ा है। ये हिंदी में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते 245.50 करोड़ तो दूसरे वीक में 87.50 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे वीक में भी 28.85 करोड़ की कमाई कर ली। अब फिल्म ने 22वें दिन रात 8.30 बजे तक 0.87 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 362.72 करोड़ हो चुका है।
ये भी देखे: पंजाब में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत, 371 एम्बुलेंस का नेटवर्क, 108 और 112 पर मिलेगी निःशुल्क सेवा