छोटे साहिबजादों की याद में गांव हरदासपुर में लगाया लंगर

हमें शहीदों की कुर्बानियों से सेध लेने की जरूरत : हरिंदर हरदासपुर

by TheUnmuteHindi
छोटे साहिबजादों की याद में गांव हरदासपुर में लगाया लंगर

छोटे साहिबजादों की याद में गांव हरदासपुर में लगाया लंगर
– हमें शहीदों की कुर्बानियों से सेध लेने की जरूरत : हरिंदर हरदासपुर
पटियाला : बाबा फरीद सोशल वैलफेयर क्लब और ग्राम पंचायत गांव हरदासपुर की तरफ से छोटे साहिबजादों की कुर्बानी को समर्पित लंगर आज गांव हरदासपुर में लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगतों द्वारा शिरकत की गई।
इस मौके पूर्व सरपंच हरिन्दर सिंह ने कहा कि यह लंगर की सेवा हर साल की तरह इस साल भी की गई है। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों की कुर्बानियों से सेध लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से हर साल श्री फतेहगढ़ साहिब जाने वाली संगत के लिए लंगर की सेवा की जाती है, जोकि इस बार भी लगाया गया है। इस मौके उो साथ दलवंत सिंह क्लब प्रधान, सोनू गिल, जसवंत सिंह, हरदेव सिंह, विक्रमजीत सिंह, मन्ना काठमठी, साहलदीप सिंह, हैपी, हरजिन्दर सिंह आदि मौजूद थे।

You may also like