वायनाड, 07 जुलाई 2026: देशभर में मूसलाधार बारिश के बीच केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को बड़ा भूस्खलन हुआ। कल्लाडी इलाके में हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए है। इसके अलावा सात अन्य लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
यह हादसा कल्लाडी में मीनाक्षी पुल के पास हुआ। वहां मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ने वाली सुरंग सड़क परियोजना का काम चल रहा था। लगातार तेज बारिश के कारण निर्माण स्थल से भारी मलबा ढह गया, जो नीचे काम कर रहे लोगों पर गिर पड़ा।
मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने घटना पर दुख व्यक्त किया। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह हादसा मौसम विभाग की चेतावनी न मिलने की वजह से नहीं हुआ।
सीएम सतीशन ने ठेकेदारों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
ये भी देखे: किश्तवाड़ और डोडा में भारी बारिश-बाढ़ का कहर, भूस्खलन से कई गाड़ियां मलबे में दबी