किश्तवाड़ और डोडा में भारी बारिश-बाढ़ का कहर, भूस्खलन से कई गाड़ियां मलबे में दबी

by Manu
लैंडस्लाइड

किश्तवाड़, 06 जुलाई 2026: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिलों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बाढ़ की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन भी देखा गया। किश्तवाड़ में 540 MW के क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास भारी बारिश की वजह से जमीन खिसकने (लैंडस्लाइड) की बड़ी घटना हुई है। लैंडस्लाइड की वजह से कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई हैं।

कई गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है और वे मलबे के नीचे फंसी हुई हैं। फंसी हुई गाड़ियों को निकालने और प्रभावित इलाके को ठीक करने के लिए मलबा हटाने का काम चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह किश्तवाड़ जिले में 540 MW के क्वार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के पास भारी बारिश के कारण जबरदस्त भूस्खलन हुआ, जिससे कई गाड़ियां भारी मलबे के नीचे दब गईं और काफी नुकसान हुआ।

भूस्खलन की चपेट में कई गाड़ियां आ गईं और उनमें से कई बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मलबे को हटाने, प्रभावित गाड़ियों को निकालने और इलाके में आवाजाही बहाल करने के लिए बचाव दल और भारी मशीनरी को काम पर लगाया गया है।

इस बीच, लगातार बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ ने डोडा जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी तबाही मचाई। भारी बारिश की वजह से डोडा जिले में भी जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई जगहों पर नुकसान हुआ है।

ये भी देखे: Reasi Landslide: रियासी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत

You may also like