कुरुक्षेत्र, 6 जून 2026: NEET और CBSE परीक्षा पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुरुक्षेत्र में आवास पर प्रदर्शन और घेराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं।
जब कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।
पुलिस ने बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश कर रहे नेताओं पर एक्शन लिया। इसके बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन्हें गिरफ्तार किया गया, हालांकि करीब 15 मिनट बाद सभी नेताओं को छोड़ दिया गया।
प्रदर्शन में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, पिहोवा विधायक मनदीप चट्ठा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निशांत कटारिया सहित कई नेता शामिल रहे।
ये भी देखे: हरियाणा कांग्रेस से निलंबित विधायक रेनू बाला के पति ऋषिपाल आज भाजपा में होंगे शामिल