पटना, 18 मई 2026: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1996 बैच के वरिष्ठ अधिकारी के. सेंथिल कुमार ने आज कार्यालय कक्ष में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया।
निवर्तमान अपर मुख्य सचिव एच. आर. श्रीनिवास ने के. सेंथिल कुमार को आधिकारिक रूप से प्रभार सौंपा और पुष्पगुच्छ भेंट कर विभाग में उनका आत्मीय स्वागत किया। प्रभार सौंपने के बाद, एच. आर. श्रीनिवास ने नए अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार का परिचय विभाग के सभी अधिकारियों से कराया।
इसके साथ ही, उन्होंने विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और वर्तमान में चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में उन्हें विस्तृत जानकारी दी।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर विभाग के संयुक्त सचिव, उप सचिव सहित अन्य सभी वरीय अधिकारी कक्ष में उपस्थित रहे।
ये भी देखे: बिहार में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही कृषि अवसंरचना कोष योजना – विजय कुमार सिन्हा