चिराग पासवान के बयान पर जीतन राम मांझी का पलटवार, कहा – ‘बहुत शर्मिंदा हैं तो…’

by Manu
चिराग पासवान और जीतन राम मांझी

पटना, 30 सितंबर 2026: बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर दो केंद्रीय मंत्री आमने-सामने हो गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान को उनके एक बयान पर हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने पलटवार किया। मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारीफ की। चिराग को करारा जवाब दिया।

बीते मंगलवार 29 सितंबर 2026 को पटना में मांझी पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान पूछा गया कि चिराग पासवान ने बिहार में कानून-व्यवस्था को देखते हुए कहा है कि वह शर्मिंदा हैं कि ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं। इस पर मांझी ने कहा कि जो बोल रहा है इस प्रकार से उसको समझना चाहिए। अगर आप बहुत शर्मिंदा हैं तो अगली कार्रवाई करिए।

एक तरह से मांझी ने चिराग को इस्तीफा देने या एनडीए से अलग हो जाने का इशारा किया। जीतन राम मांझी ने कहा कि हम तो गौरवान्वित महसूस करते हैं कि सम्राट चौधरी जैसा मुख्यमंत्री बिहार को मिला है। जो त्वरित कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे विकास हो आपदा प्रबंधन की बात हो या लॉ एंड ऑर्डर ये अच्छा काम कर रहे हैं। कोई निंदा करता है तो आगे की कार्रवाई करे।

ये भी देखें: जीतन राम मांझी का विपक्ष पर प्रहार – ‘बिहार के लिए PM मोदी के काम विशेष दर्जा मांगने वालों के मुंह पर तमाचा’

You may also like