1
बेतिया, 30 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को पश्चिम चंपारण के बैरिया और नौतन प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे पटना स्थित लोक सेवक आवास से स्टेट हैंगर के लिए प्रस्थान करेंगे। 10:30 बजे स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से बैरिया प्रखंड के बथना स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय परिसर में नवनिर्मित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री बथना स्थित नवनिर्मित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से नौतन के मच्छरगांवा होते हुए बनकटवा के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 12:05 बजे बनकटवा पहुंचकर एसडीआरएफ की नाव से शिवराजपुर एवं अन्य बाढ़ प्रभावित स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद 12:20 बजे मच्छरगांवा होते हुए बथना स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय परिसर में संचालित बाढ़ आश्रय केंद्र पहुंचेंगे।