दिल्ली में ISI और अंडरवर्ल्ड का बड़ा आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, 9 आतंकी गिरफ्तार

by Manu
आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 30 मई 2026: सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी दिल्ली में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल की इस कार्रवाई में 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपी ISI और अंतरराष्ट्रीय अंडरवर्ल्ड के निर्देश पर काम कर रहे थे। इस नेटवर्क का एक हिस्सा दाऊद इब्राहिम के इशारे पर सक्रिय था, जबकि दूसरे हिस्से का संचालन पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी कर रहा था। पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड ISI को बताया जा रहा है।

गिरफ्तारियां दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब से हुई हैं। इनके कब्जे से अत्याधुनिक विदेशी हथियार, ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विस्फोटक सामग्री सीमा पार से भारत भेजी गई थी।

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह नेटवर्क देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। संभावित टारगेट में पावर प्लांट, बिजली केंद्र, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य रणनीतिक स्थानों के अलावा सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल थे।

स्पेशल सेल इस पूरे नेटवर्क की गहराई में जांच कर रही है। इस कार्रवाई को हाल के वर्षों की बड़ी आतंकवाद-रोधी सफलताओं में से एक माना जा रहा है।

ये भी देखे: नोएडा में ISI से जुडे़ दो आतंकी गिरफ्तार, ग्रेनेड हमले का रच रहे थे साजिश

You may also like